cduttarakhand@gmail.com कार्यालय:Office: +91-9084721324, 0135-2974992

मुख्य पृष्ठ – कार्यालय / न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखण्डHome – Office/Court of the Commissioner for Persons with Disabilities, Uttarakhand

कार्यालय / न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तराखण्ड, 12 तिलक रोड, नियर बिन्दाल ब्रिज, देहरादून आपका स्वागत करता है! सम्पर्क हेतु फोन:The Office/Court of the Commissioner for Persons with Disabilities, Uttarakhand, 12 Tilak Road, near Bindal Bridge, Dehradun welcomes you! For assistance, call +91-9084721324, 0135-2974992 अथवा ईमेल करें:or email cduttarakhand@gmail.com

  • श्री पुष्कर सिंह धामी मा. मुख्यमंत्री, उत्तराखण्डHon'ble Chief Minister, Uttarakhand श्री पुष्कर सिंह धामीShri Pushkar Singh Dhami
  • श्री खजान दास मा. समाज कल्याण मंत्री, उत्तराखण्डHon'ble Social Welfare Minister, Uttarakhand श्री खजान दासShri Khajan Dass
  • आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तराखण्डCommissioner for Persons with Disabilities, Uttarakhand श्री सुन्दर लाल सेमवाल (पी.सी.एस.)Shri Sundar Lal Semwal (PCS)

कार्यालय के बारे मेंAbout the Office

भारत सरकार ने दिव्यांगजनों की शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य बाधामुक्त वातावरण एवं सामाजिक सुरक्षा इत्यादि के प्राविधानों की समुचित देखभाल हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 बनाया गया है । दिव्यांगजनों के हितार्थ संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिव्यांगजनों को उपलब्ध हो सके, इसकी मॉनीटरिंग के लिए अधिनियम की धारा 79 के अंतर्गत कार्यालय / न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन उत्तराखण्ड की स्थापना वर्ष 2004 में की गई है।

To ensure proper implementation of the provisions for the education, employment, health, barrier-free environment and social security of Persons with Disabilities (Divyangjan), the Government of India, through the Ministry of Social Justice and Empowerment, New Delhi, has enacted the Rights of Persons with Disabilities Act, 2016. To monitor that Persons with Disabilities receive the full benefit of the schemes run for their welfare, the Office / Court of the Commissioner for Persons with Disabilities, Uttarakhand was established in 2004 under Section 79 of the Act.

उद्देश्य: कार्यालय के गठन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में दिव्यांगजनों हेतु दिये गये प्राविधानों का शत-प्रतिशत सम्बन्धित विभागों से अनुपालन करवाना एवं दिव्यांगजनों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।

Objective: The main objective of constituting the office is to ensure full compliance by the departments concerned with the provisions made for Persons with Disabilities in the Rights of Persons with Disabilities Act, 2016, and to bring Divyangjan into the mainstream of society through their all-round development.

और पढ़ेंRead more – कार्यालय विवरण about the office
कार्यालय / न्यायालय आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तराखण्ड का भवन, 12 तिलक रोड, देहरादून

दिव्यांगजनों के सम्बन्ध में सांख्यिकीय विश्लेषणStatistical Analysis of Persons with Disabilities

  • 1,85,272कुल दिव्यांगजन (जनगणना 2011)Persons with Disabilities (Census 2011)
  • 1.83%राज्य की कुल जनसंख्या काof the State's total population
  • 55.5% / 44.5%पुरुष / स्त्रीMale / Female
  • 72.4%ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरतlive in rural areas
  • 28%20 वर्ष से कम आयु केbelow 20 years of age

राज्य में दिव्यांगजनों का अध्यावधिक विवरण वर्ष 2011 के जनगणना पर आधारित है। इसके अनुसार राज्य में कुल जनसख्या 1,01,16,572 के सापेक्ष 1,85,272 दिव्यांगजन है जो कुल जनसंख्या का 1.83 प्रतिशत है। वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार राज्य में दिव्यांग व्यक्तियों का श्रेणीवार विवरण निम्न तालिका में दिया गया है:-

The latest data on Persons with Disabilities (Divyangjan) in the State is based on the 2011 Census. According to it, there are 1,85,272 Persons with Disabilities against the State's total population of 1,01,16,572, which is 1.83 per cent of the total population. The category-wise details of Persons with Disabilities in the State as per the 2011 Census are given in the table below:

तालिका : दिव्यांगता की श्रेणीवार जनसंख्या – उत्तराखण्ड (2011 जनगणना)Table: Category-wise population of Persons with Disabilities – Uttarakhand (Census 2011)
जनपदDistrictदृष्टिबाधितSeeingश्रवणबाधितHearingवाक्‌बाधितSpeechचलनक्रियाMovementमानसिक मंदताIntellectual disabilityमानसिक रुग्णताMental illnessअन्य दिव्यांगताAny otherबहु दिव्यांगताMultiple disabilityयोगTotal
उत्तरकाशीUttarkashi1,2151,1416831,3903191841,0658546,851
चमोलीChamoli1,2851,9805521,5784862521,7561,0668,955
रुद्रप्रयागRudraprayag8569416379282791188176515,227
टिहरी गढ़वालTehri Garhwal2,4942,8548442,7477634781,5471,84213,569
देहरादूनDehradun4,5927,3732,1885,2702,0581,0405,7352,74330,999
पौड़ी गढ़वालPauri Garhwal1,9182,2058112,7911,0835901,8981,59312,889
पिथौरागढ़Pithoragarh1,7561,7696312,1055714371,1771,3289,774
बागेश्वरBageshwar6531,0562758943002196535464,596
अल्मोड़ाAlmora2,5352,3767032,3777675952,2141,85713,424
चम्पावतChampawat5416402327592312134374883,541
नैनीतालNainital2,6923,4001,0922,9351,0116162,4591,88816,093
ऊधमसिंहनगरUdham Singh Nagar4,3244,8091,5126,2941,7548135,8222,53727,865
हरिद्वारHaridwar4,2467,1372,1886,9281,8288885,1433,13131,489
योगTotal29,10737,68112,34836,99611,4506,44330,72320,524185,272

स्रोत - जनगणना निदेशालयSource: Directorate of Census Operations

उपरोक्त 185272 दिव्यांगजनों में से 102787 (55.5%) पुरूष तथा 82485 (44.5%) स्त्री है तथा 134097 (72.4%) व्यक्ति ग्रामीण क्षेत्र तथा 51175 (27.6%) व्यक्ति शहरी क्षेत्रों में निवासरत है। उपरोक्त में से 51,872 (28%) दिव्यांग व्यक्ति 20 वर्ष से कम आयु के है। वर्ष 2001 की तुलना में यद्यपि कुल दिव्यांगजनों की संख्या में कमी हुई है, तथापि वर्ष 2011 की जनगणना के साथ जनपदवार तुलनात्मक अध्ययन करने पर यह पाया जा रहा है कि जनपद देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर व नैनीताल में दिव्यांग व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। इससे यह प्रतीत होता है कि कई दिव्यांगजन पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों की ओर निवास हेतु स्थानांतरित हुये होंगे। उक्त तुलनात्मक विवरण का चित्रीकरण ग्राफ में दिया गया है:

Of the above 1,85,272 Persons with Disabilities, 1,02,787 (55.5%) are male and 82,485 (44.5%) are female; 1,34,097 (72.4%) live in rural areas and 51,175 (27.6%) in urban areas. Of these, 51,872 (28%) are below 20 years of age. Although the total number of Persons with Disabilities has decreased compared with 2001, a district-wise comparison with the 2011 Census shows that their number has increased in Dehradun, Haridwar, Udham Singh Nagar and Nainital districts. This suggests that many Persons with Disabilities may have moved from the hill areas to the plains. This comparison is shown in the graphs below:

ग्राफ: वर्ष 2001 व 2011 का जनपदवार दिव्यांगजनों का तुलनात्मक विवरण
ग्राफ: दिव्यांगता की श्रेणीवार पुरुष एवं महिलाएँ (2011 जनगणना)
india.gov.in – भारत का राष्ट्रीय पोर्टल uk.gov.in – उत्तराखण्ड सरकार का पोर्टल